फरेबी आशिक पहुँचा हवालात, प्यार के झूठे सपने दिखाकर ले गया “मायानगरी” और…..पढिये पूरी खबर

0
112

जशपुर। खबर जशपुर जिले के बगीचा थाना से आ रही है, जहां युवक के द्वारा नाबालिग लडक़ी को प्यार के जाल में फंसाकर लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बगीचा पुलिस ने जेल भेज दिया।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार याने 24 जनवरी को एक युवती रोती बिलखती थाने पहुंची, और अपने साथ बीती घटना को कह सुनाया।

युवती ने बताया गांव के ही एक युवक टिकेश्वर यादव से 2018 से ही प्रेम संबंध था, और आरोपी ने उस दौरान प्रेम का कुछ ऐसा स्वांग रचा कि वह उसके झांसे में आ गयी। चूंकि युवती उस औरां स्कूल में पढ़ती तो थी ही, और नाबालिग भी थी।

आरोपी लगातार उससे प्यार का स्वांग रचाता रहा, और यह कह कर झांसे में लेता रहा कि मैं तुमसे शादी करूँगा। जब युवती उसके दैहिक शोषण से तंग आकर शादी की बात कहती तो आरोपी द्वारा बालिग हो जाने पर शादी की बात कहता, इस साम्बन्ध को लेकर दोनों के परिजनों में सहमति भी बनी हुई थी।

इस घटना के पश्चात आरोपी टिकेश्वर यादव युवती को यह कहकर मुम्बई लेकर चला गया कि, दोनों वहां खूब कमाएँगे, और वापस आकर अपने लिए नया घर बनाएंगे। इधर जब दोनों वापस आये तो युवती गर्भवती थी, और आरोपी युवक टिकेश्वर यादव अब शादी से इनकार कर रहा है।

जिसके बाद बगीचा पुलिस ने डिकेश्वर यादव के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित  363,366(क)376, 376(2n) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को धर दबोचा, जहां बगिचा पुलिस ने आरोपी को न्यायलय में पेश करने के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here