हाय ये बेरोजगारी: जॉब के लिए पुणे में रोड पर खड़े दिखे 5000 से ज्यादा बेरोजगार इंजीनियर,

0
121

बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई है. लगातार बढ़ रही बेरोजगारी को दर्शाते एक Video सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. Viral वीडियो पुणे का बताया जा रहा है, जहां करीब 5000 इंजीनियर IT कंपनी में नौकरी पाने के लिए रोड में लाइन लगे हुए हैं. वायरल वीडियो यह साबित कर रहा है नौकरी (Job) पाना पहले से कितना चुनौतीपूर्ण हो गया है.

बीतें दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कनाडा के एक रेस्टोरेंट में वेटर और सर्विस स्टाफ की नौकरी पाने के लिए भारतीय छात्रों की लंबी कतार दिखाई दे रही थी. छात्र नौकरी के लिए रेस्टोरेंट के बाहर घंटो इंतजार करते नजर आए थे. अब ठीक ऐसा ही वीडियो पुणे से सामने आया है, जहां बेराजगार इंजीनियर नौकरी के लिए कतार में लगे है.

आईटी सेक्टर में जॉब के लिए कतार में इंजीनियर

वायरल वीडियो पुणे मगर्पट्टा इलाके का बताया जा रहा है, जो आईटी कंपनियों का हॉटस्पॉट माना जाता है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में खुला आसमान, चिलचिलाती धूप में इंजीनियर नौकरी पाने परेशान खड़े है. आईटी सेक्टर में बेरोजगार इंजीनियर नौकरी पाने अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे है. यह दर्शाता है कि आईटी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए प्रतिस्पर्धा कितनी तेज हो गई है.

वीडियो देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं भारत में आईटी नौकरी हासिल करना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है. बेरोज़गारी और नौकरी पाने की कठिनाई ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here