निकाय चुनाव में अदेय प्रमाण पत्र के लिए 5 दिनों में नगर पालिका परिषद चांपा को साढ़े चार लाख राजस्व की प्राप्ति

0
162

चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के अंतर्गत निकाय चुनाव को लेकर 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक लगभग 110 से भी अधिक लोगों ने अदेय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद चांपा को लगभग साढ़े चार लाख राजस्व की प्राप्ति हुई है। निकाय चुनाव को लेकर 28 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नामांकन का अंतिम समय निर्धारित किया गया है। पांच दिनों के अंदर नगर पालिका परिषद को लगभग साढ़े चार लाख की राजस्व प्राप्त हो चुकी है।

वहीं कल नामांकन अंतिम दिन होने के कारण यह राशि अभी और बढ़ने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद राजस्व वसुली को लेकर गंभीर नजर नहीं आता लेकिन जैसे ही चुनाव की घोषणा होती है उसके साथ ही पालिका की राजस्व राशि आसानी से बढ़ जाती है। वहीं सालों तक नगर पालिका परिषद राजस्व वसूलने गंभीर नजर नहीं आता। फिलहाल निकाय चुनाव को लेकर अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों ने संपत्तिकर, समेकित कर, जल कर का भुगतान कर अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त किया और निकाय चुनाव के लिए अपना फार्म लेकर नामांकन दाखिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here