
रायपुर। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आज बिना किसी ताम-झाम के स्कूटी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंची. न कोई रैली, न कोई शक्ति प्रदर्शन
इस पर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने कहा कि आज स्कूटी से हेलमेट पहन के आने का उद्देश्य यही के हम लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें. आज हमने नामांकन जमा किया है. अब मैं लोगों के बीच में भी जाऊंगी. किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं. मैने नामांकन जमा कर दिया है. मजबूती से चुनाव लड़ेंगे.



