सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे तीन दोस्त, वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

0
142

कोरबा,

जिले में आज सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों में एक की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की राजकंमा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मृतक का नाम 24 वर्षीय राजकुमार धनवार है. बताया जा रहा कि बाइक में सवार होकर तीनों दोस्त सगाई कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है. घटना के बाद पहुंची कटघोरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here