
चांपा। रामबांधा तालाब किनारे बन रहे नवनिर्मित श्री शिव पंचायत मंदिर में आदिशक्ति परमपिता भगवान शिव को आह्वाहित कर अधीवास प्राारंभ हुआ। पं. सुनील पाठक ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग पर भगवान शिव को आह्वाहित कर शिवलिंग को प्रथम 24 घंटे तक अन्न से पूरी तरह ढंक कर रखा जाता है।

अगले 24 घंटे तक जल में डूबा कर रखा जाता है। अगले 24 घंटे तक नाना प्रकार के पत्ते से अधीवास करते है। जिसमें धतूरा, कनेर, केला, बंटेशु, बेर, भींगराज, बेल सहित अनेकप्रप्रकार के पत्तों से ढंक कर अधीवास करते है। इसी तरह द्रव्य तथा फलों से अधीवास किया जाता है।

नवनिर्मित शिवालय पर अधीवास करने से शिवलिंग में प्रबल शक्ति विराजमान होती है। अधिवास के बाद ३ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा, शिखर प्रतिष्ठा का आयोजन १ फरवरी से ३ फरवरी तक आयोजित है। १ फरवरी कलश यात्रा, वेदी पूजन, सामूहिक सूंदर काण्ड पाठ होगा। २ फरवरी को नवनिर्मित मंदिर में कलश स्थापना, शिखर प्रतिष्ठा, भजन संध्या विभिन्न महिला कीर्तन मंडली द्वारा किया जायेगा। ३ फरवरी में प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, हवन, ब्राम्हण भोजन, जगराता का आयोजन होगा।

तीन दिन तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने समस्त मोहल्लेवासी एवं शिव भक्त लगे हुए है। श्री शिव पंचायत मंदिर के स्थापना अवसर पर उपस्थित होकर अपना जीवन धन्य बनाने आयोजकों ने अपील की है।



