गुजरात में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। वही हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। महाकुंभ में स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गुजरात के सापुतारा घाट में 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे हादसे में सात लोगों की जान चली गई। सापुतारा के मालेगांव घाट के पास यह हादसा हुआ है। हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मध्य प्रदेश के हैं। हादसे का कारण ड्राइवर का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी यह प्राइवेट लग्जरी बस महाकुंभ से आ रही थी। बस गुजरात के धार्मिक स्थलों के दर्शन श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी।
रविवार (2 फरवरी) की सुबह करीब 5.30 बजे नासिक-सूरत हाईवे पर सापुतारा घाट के पास बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। बस सापुतारा घाट में 200 फीट गहरी खाई में पलट गई। और पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. इस भयानक हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही जान चली गई। वहीं 15 लोगों को बेहद गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
बस का कंट्रोल खोने से हादसा
प्रारंभिक जानकारी मिली है कि हादसा ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने के कारण हुआ। बस में बैठे यात्री देव दर्शन के लिए गुजरात जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सभी मृतक और घायल मध्य प्रदेश के हैं।



