
जांजगीर चांपा। किसी संस्थान के द्वारा गरीब बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा उनके भविष्य का निर्माण करती है। जिसके लिए कोर्स स्क्वायर फाउंडेशन सोसाइटी छत्तीसगढ़ के द्वारा चलाए जा रहे कोर्स स्क्वायर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा छात्रवृति में छूट दी जा रही है। यह छात्रवृति छूट कोर्स स्क्वायर फाउंडेशन सोसाइटी छत्तीसगढ़ संचालित करता है।
कोर्स स्क्वायर के निर्देशक और संस्थापक शक्ति कुमार साहू ने बताया कि यह संस्था एक लंबे समय से उनके दिल में पली-बढ़ी एक अधूरी चाहत थी। उनका सपना था कि वह ऐसे बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दे सकें, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, और इसके लिए वह हमेशा न्यूनतम फीस या नि:शुल्क शिक्षा देने की सोचते थे। उन्होंने अन्य राज्यों से जुड़े कंप्यूटर फ्रेंचाइजी का सहारा लिया, लेकिन उनका उद्देश्य कभी भी इसे व्यापार के रूप में देखने का नहीं था इसलिए उन्होंने समझ लिया इस तरिके से उनका उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकेगा।

शक्ति कुमार साहू ने दृढ़ निश्चय किया कि वह इस संस्था को केवल एक शिक्षा केंद्र नहीं, बल्कि एक मिशन के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने इसे केंद्र और शासन से मान्यता प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ सोसाइटी के तहत रजिस्टर कराया और स्वयं के फंड से स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की। धीरे-धीरे, जांजगीर के गांव-शहरों से गरीब विद्यार्थियों को इस योजना के माध्यम से न केवल सस्ती बल्कि नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी गई। आज तक जांजगीर ब्रांच से 1000+ छात्रों ने इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ लिया है और अपने जीवन को नया दिशा दी है।
कोर्स स्क्वायर की कंप्यूटर शिक्षा गरीब बच्चों के लिए लाभदायक
शक्ति कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने खुद रायपुर, बिलासपुर, जबलपुर, अहमदाबाद जैसे बड़ो शहरों में जॉब करने के बाद यह महसूस किया था कि ग्रामीण इलाकों के बच्चों को उच्चतम कंप्यूटर शिक्षा कैसे दी जा सकती है। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति उनके इस सपने को पूरा करने में रुकावट बन रही थी। इसके बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने बैंक ऋण लिया और अपनी कई वर्षों की मेहनत से अर्जित राशि से जांजगीर में आज से 7 वर्ष पहले एक छोटे से सेंटर की शुरुआत की। लॉकडाउन में उन्हें एक कठिन दौर से गुजरना पड़ा फिर भी उन्होंने अपनी संस्था को चलाए रखा और आज जिले में जांजगीर, चाम्पा, सक्ती, रायपुर, जयरामनगर शहरों में ब्रांच में सैकड़ो विद्यार्थी अध्यन कर रहे हैं।

शक्ति कुमार साहू ने संस्था के पाठ्यक्रम के बारे में भी बताया। इस पाठ्यक्रम में बेसिक MS Office, फाइल मैनेजमेंट, ऑपरेटिंग सिस्टम, एडवांस एक्सेल, इंटरनेट वर्क, ग्राफिक डिजाइनिंग (कोरल ड्रा, फोटोशॉप), वेब डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग और एडवांस टैली जैसे विभिन्न कोर्सेज शामिल हैं। उन्होंने हमें छात्रों द्वारा तैयार किए गए कुछ मॉडल और डिजाइन भी दिखाए, इसके साथ इस ज्ञान के माध्यम से प्रतिष्ठित जॉब कर रहे हैं।

कोर्स स्क्वायर की समाज सेवा और योगदान
कोर्स स्क्वायर केवल शिक्षा के क्षेत्र में नहीं, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने से लेकर रक्तदान शिविरों में भी भाग लेते हैं। आने वाले समय में बहुत जल्द ही वे महिला सशक्तीकरण के लिए नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण भी प्रदान करने जा रहे हैं।


