सीएम हेमंत सोरेन ने बकाया रॉयल्टी के लिए केंद्र को दी चेतावनी, कहा-तो पूरे देश में अंधेरा छा जाएगा…

0
123

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को धनबाद में झामुमो के 53वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार झारखंड को 1.36 लाख करोड़ रुपए का बकाया नहीं देता है, तो वे कोयला रोकने का अधिकार रखते हैं और जरूरत पड़ी तो झारखंड की कोयला खदानों को बंद कर देंगे. अगर अपने पर आ जाएं तो पूरे देश में अंधेरा छा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केंद्र सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तो हम अपना हक छीन लेंगे. झारखंड में कोयला खनन के बाद खाली पड़ी जमीन को रैयतों को वापस करना होगा. अगर कोयला कंपनी ऐसा नहीं करती, तो हमें अपना हक जबरन लेना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here