जेसीबी और हाथी के बीच लड़ाई का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त घूम मचा रहा है। वायरल वीडियो में एक हाथी को खुले मैदान में मौजूद JCB मशीन पर जोरदार टक्कर मारते देख रहा है। साथ ही गजराज के टक्कर से जेसीबी मशीन कई फीट ऊपर उठ जाता है। पुलिस ने जंगली जानवर को छेड़ने के कारण जेसीबी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी ताकत को देखकर सभी हैरान हैं।
दरअसल वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में जेसीबी और हाथी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर (लड़ाई) होती दिख रही है। वीडियो में गुस्सैल हाथी जेसीबी मशीन पर इतनी जबरदस्त टक्कर मारता है कि पूरी मशीन हिल जाती है।
रिहायशी इलाके में घुस आता है हाथी
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया है। ऐसे में लोग उसे भगाने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। हाथी को जेसीबी की मदद से लोग भगाने का प्रयास करते हैं। इस वजह से हाथी को गुस्सा आ जाता है। ऐसे जोरदार टक्कर मारने के लिए उसकी तरफ बढ़ता है। हालांकि, टक्कर से ठीक पहले जेसीबी चालक मशीन के आगे लगे पंजे उठा लेता है। हाथी के उससे टकराते ही पूरी जेसीबी मशीन ऊपर उठ जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मशीन संतुलन खोकर आगे की ओर उठ जाती है और चारों तरफ धूल और मिट्टी का गुबार फैल जाता है। इसके बाद हाथी मुड़कर वहां से चला जाता है।
जेसीबी ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
जेबीसी चालक के खिलाफ मालबाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने जेसीबी सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।



