सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने किया मतदान, कहा- दिल्ली की जनता ऊब चुकी है…

0
146

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी हैं। आज 699 प्रत्याशी की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोटिंग की। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने भी मतदान किया हैं।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया जारी है। राजधानी में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटर्स पहुंच रहे हैं। आमजन के साथ दिग्गज में लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागिता निभा रहे है। इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निर्माण भवन में मतदान किया। वहीं कांग्रेस संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श विद्यालय में भी वोटिंग की। इस दौरान नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी संदीप दीक्षित मौजूद रहे।

प्रियंका गांधी ने मतदान के बाद कहा कि सबसे अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलिए, आइए और वोट डालिए। संविधान ने आपको यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here