आलेख : भाजपा के लिए दिल्ली दूर नहीं पास – चन्द्र शेखर गंगराड़े

0
183

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में जीत के साथ वर्ष 2025 में भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही शुभ और अच्छी शुरुआत हुई है. न केवल सत्ताइस साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई है, बल्कि प्रमुख राष्ट्रीय राजनैतिक दल कॉंग्रेस का वहाँ लगातार तीसरी बार खाता नहीं खुला है. इस चुनाव में एक्जिट पोल एजेंसियों ने जो पूर्वानुमान लगाया था वह भी लगभग सही साबित हुआ है, और शायद यह आगे के चुनावों के लिए जनता के मन में एग्जिट पोल की जो विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी थी, और उसकी प्रमाणिकता पर राजनीतिक दल भी संदेह कर रहे थे उसमें फिर से आशा की किरण दिखाई देने लगेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here