ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, पीआईएल रोड के समीप की घटना…जांच में जुटी पुलिस

0
361

चांपा। पीआईएल के समीप मेन रोड में स्कूटी सवार दो लोगों की ट्रक के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई है। ट्रक चालक मौके से फरार है। घटना स्थल के पास लोगों की भीड़ मौजूद है। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। घटना इतनी दर्दनाक है कि युवकों का शव क्षत विक्षत हो चुका है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट चुकी है। शव को एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया। रोड के किनारे खड़ी हाइवा से घटना होने की उम्मीद आसपास के लोगों ने जाहिर की। ट्रक में गीली राखड़ लोड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here