वासु सोनी चांपा। राजश्री वस्त्रालय की छत में करेंट लगने से युवक की मौत के मामले में 6 दिन बाद भी सिर्फ जांच का हवाला दिया जा अर्ह है। क्या मौत के बाद आज तक डॉक्टर ने मौत के कारण का दस्तावेज पुलिस को नहीं सौंपा है? आखिर इन सबके पीछे की वजह जनता जानना चाह रही है?
आपको बता दें कि दीपावली पर्व की पहली शाम राजश्री वस्त्रालय की छत में दुर्गेश महंत नामक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। घटना में राजश्री वस्त्रालय सहित आसपास के लोगों के द्वारा युवक को निजी क्लीनिक ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत युवक के शव को ले जाकर दफन करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन समाचार प्रकाशन होते ही पुलिस के कान खड़े हो गए तत्काल प्रभाव से उन्होंने मौके पर पहुंच मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगर पुलिस की कार्रवाई शुरू तो हो चुकी है लेकिन 6 दिन बाद भी रिपोर्ट के इंतजार में कार्रवाई आगे ना बढ़ना संदेह को जन्म दे रहा है। आखिरकार गरीब जनता की सुनवाई कैसे होगी? कहीं उच्च स्तर के राजनीतिक संरक्षण की तैयारी तो नहीं चल रही। क्या मृतक दुर्गेश महंत को न्याय मिल पाएगा, ये तमाम बातें नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है? अब देखना यह है कि कार्रवाई किस अंदाज में पूरी की जाती है या आप समझ तो गए होंगे

