बिलासपुर रेलवे जोन के डीआरएम उस ट्रेन में गए, जिसका नंबर डिस्प्ले चांपा प्लेटफॉर्म नंबर 2 में दिखा ही नहीं रहा था…

0
127


वासु सोनी चांपा। बिलासपुर के पास स्थित गतौरा स्टेशन के आगे मेमू लोकल दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। जिस पर रेलवे के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ सांत्वना और कुछ रुपए देकर मामले की खात्मा कर दिए। लेकिन क्या जिनकी मौत हुई है उनके परिवार वालों को मृतक की कमी पूरा करा पाएगा? ऐसी कई सवाल आज भी अनसुलझे हैं।
आपको बता दें कि बीते कई महीनों से चांपा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के आने जाने का संकेत बोर्ड खराब है, मरम्मत कराने के बाद भी कई महीनों से डिस्प्ले बोर्ड नहीं बन पा रहा। जिसके कारण यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बीते कुछ दिन पहले हुए दर्दनाक घटना से यात्री उभर भी नहीं पाए है। वहीं चांपा स्टेशन में कई महीनों से डिस्प्ले बोर्ड बंद चल तो रहा है लेकिन ट्रेन नंबर नहीं बता रहा है। चांपा के स्टेशन मास्टर से जब इस बारे में मौखिक रूप से पूछा गया तो उन्होंने कहा डिस्प्ले बोर्ड बनाने कहा गया है उनके द्वारा बनाया जाता है लेकिन फिर खराब हो जाता है। इस मामले में जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे बैठे है। वहीं कुछ दिनों पहले बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक और उनकी टीम चांपा स्टेशन में गति के द्वारा चल रहे निर्माण कार्य सहित पूरे स्टेशन का जायजा भी लिए, उस समय भी डिस्प्ले बोर्ड खराब था, लेकिन किसी ने भी इस मामले में कुछ नहीं कहा। वहीं बिलासपुर जोन के सीपीआरओ से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने सहित रेलवे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही। साथ ही किसी भी समस्या के बारे में विभागों को समस्या का निराकरण कराने बात कही। लेकिन बिलासपुर रेलवे जोन के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की गलती का खामियाजा मेमू लोकल एक्सीडेंट जैसा गंभीर परिणाम सामने लाता है।
बहरहाल चांपा स्टेशन के किसी भी अधिकारी कर्मचारी को सिर्फ स्टेशन तक ही गलतियां नजर आती है स्टेशन क्षेत्र की समस्या के लिए जब तक शिकायत ना हो कोई कार्रवाई नहीं होती और तो और वे अपने विभागीय नियमों के अनुसार जांच तक करने नहीं पहुंचते। कई यात्री ये भी कहते नजर आते है कि चांपा स्टेशन के अधिकारी कर्मचारी मुफ्त की रोटी तोड़ रहे हैं। फिलहाल चांपा स्टेशन की समस्या का निराकरण शायद ही हो पाए क्योंकि रेलवे जोन के डीआरएम भी चांपा स्टेशन में उस ट्रेन में बैठ गए जिसका नंबर प्लेटफॉर्म 2 के डिप्ले बोर्ड में ही नहीं था फिर यात्रियों की समस्या का निराकरण कौन करेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here