देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक में चल रहा नशे का खेल, जनता कह रही पुलिस और प्रशासन के संरक्षण में चल रहा नशे का व्यापार, नशे का व्यापार बंद करवाने पुलिस और प्रशासन के छूट रहे पसीने…

0
190
NID:SIZE:1.1 MB

वासु सोनी चांपा। अब तो जनता खुद ही कह रही कि देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक में नशे का व्यापार धड़ल्ले से जारी है। इसे रोक पाना अब जिले के पुलिस और प्रशासन के लिए नामुमकिन साबित हो रहा है। देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक के इस नशे के व्यापार को रोकने पुलिस और प्रशासन के हाथ कांपते नजर आ रहे है। वहीं अब तो मोहल्ले, नगर सहित जिले के लोगों ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि पुलिस और प्रशासन के संरक्षण में ही यह व्यापार असीमित तरीके से फल फूल रहा है। जिसे रोक पाना अब किसी भी अधिकारी के बस की बात नहीं है। वही नशे के व्यापार को रोक पाने में असमर्थ अधिकारियों को अपने पद से त्याग दे देना चाहिए। जिससे उस पद पर किसी योग्य अधिकारी आकर इस नशे के व्यापार को खत्म कर सके। हालांकि नगर में चल रहे नशे के व्यापार को शायद ही कोई रोक पाए। जिस जगह से अवैध कमाई का जरिए बना हो वहां ऐसे अवैध व्यापार को रोकना तो दूर उसे और बढ़ावा देना, नगर के अहित की ओर गंभीर परिणाम दे सकता है।

देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक के नशे के व्यापारी रोजाना लाखों की अवैध कमाई कर खुलेआम पुलिस और प्रशासन को चुनौती दे रहा है बावजूद अवैध कमाई में उनका हक भी संभवतः निकाला जा रहा होगा जिसके चलते सुबह से शाम तक इस अवैध नशे के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। वही पास स्थित पान दुकान के द्वारा भी आधी रात से लेकर सुबह तक पान दुकान में मिलने वाले नशे के सामान को बेचा जाता है। जिस पर कार्रवाई तो दूर कानून के नुमाइंदे देखने तक नहीं आते होंगे। जिसके कारण बदस्तूर इस नशे के व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। वही पान दुकान से सामान लेने आधी रात को पहुंच रहे नशेड़ी किसी ओर का दरवाजा खटखटाकर उन्हें परेशान करते नजर आते है। इस पर भी कोई कार्रवाई करने वाला योग्य अधिकारी नगर में शायद हो। जिसके चलते आम जनता अब यही कह रहे है कि चांपा नगर भगवान भरोसे चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here