50 से 100 रुपए अवैध तरीके से ले रहे चॉइस सेंटर संचालक, अधिकारियों को नहीं जानकारी, कर रहे शिकायत का इंतजार, भोजपुर स्थित चॉइस सेंटर केवायसी के लिए है अधिकृत

0
317
NID:SIZE:4.9 MB

वासु सोनी चांपा। एक ओर महतारी वंदन योजना से देश की महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर महतारी वंदन योजना के लिए किए जा रहे केवायसी के लिए नगर में अधिकृत चॉइस सेंटर में 50 रुपए का शुल्क लिया जा रहा है।

आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना से देशभर में महिलाओं को शासन को ओर से एक हजार रुपए प्रदान किया जा रहा है। वही उचित महिलाओं को सम्मान मिल सके उसके लिए शासन ने केवायसी के माध्यम से योजना में लाभ पाने वाली उचित महिलाओं का चिन्हांकन किया जा रहा है। जिसके लिए के वाय सी करवाने के लिए लगभग 10 रुपए का शुल्क छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चॉइस सेंटर का संचालन करने वाले को दिया जाना है लेकिन चांपा नगर में भोजपुर स्थित चॉइस सेंटर में खुलेआम 50 रुपए लिया जा रहा है। जिसकी जानकारी चॉइस सेंटर का संचालन करने वाले विभागीय अधिकारियों से ली गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं आई है। वहीं उनके द्वारा यह भी कहा गया कि जांच में जाने पर ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलती, साथ ही उन्होंने बताया कि किसी उपभोक्ता के द्वारा शिकायत भी नहीं की गई। जिससे यह सम्भव नहीं कि कार्रवाई की जाए। शिकायत या सूचना मिलने पर जांच के बाद चॉइस सेंटर की आईडी निरस्त की जाएगी। फिलहाल जिले में अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here