
चांपा। श्री आनंदम् धाम चांपा के शिष्य मंडल द्वारा 05 जनवरी दिन सोमवार को कात्रेनगर सोंठी आश्रम में आनंदम् धाम पीठाधीश्वर सद्गुरूदेव श्री ऋतेश्वर जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर प्राकट्य उत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
श्री आनंदम् धाम चांपा के शिष्यों ने सोंठी आश्रम पहुुंच वहां उपस्थित लोगों के सामने आनंदम् धाम पीठाधीश्वर सद्गुरूदेव श्री ऋतेश्वर जी महाराज के जीवन दर्शन, उपदेश व मानव कल्याण संदेशों के बारे में बताया।
तत्पश्चात केक काटकर सोंठी आश्रम के उपस्थित लोगों को दान स्वरूप थाली प्रदान करते हुए फल वितरण कर आनंदम् धाम पीठाधीश्वर सद्गुरूदेव श्री ऋतेश्वर जी महाराज का प्राकट्य उत्सव धुमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के अंत में श्री आनंदम् धाम चांपा के शिष्य मंडल द्वारा सभी का आभार करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


