2 साल से फरार आरोपी चांपा पुलिस की गिरफ्त में… महुदा पोल्ट्री फार्म के पास पिकअप सवारों से किए थे डकैती

0
101


वासु सोनी चांपा। थाना क्षेत्र के महुदा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म के पास पिकअप सवारों से हुई लूट के मामले में फरार दो आरोपियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जाएगा।
आपको बता दें कि चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा गांव में 17 जून 2024 सोमवार की सुबह 4 बजे चार युवकों ने तीन बाइक में सवार होकर एक लाख 10 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें वारदात को अंजाम देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लगभग 10 वर्ष के लिए जेल भेजा गया है। वहीं वारदात में फरार 2 अन्य आरोपियों को भी बीती रात चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 साल बाद पकड़ाए फरार आरोपी…
घटना को 2 साल बीत गए। फरार आरोपी भी अपने काम में लगे हुए थे लेकिन चांपा थाने के वर्तमान निरीक्षक अशोक वैष्णव और उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा सहित चांपा थाने की टीम ने दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला। जिन्हें न्यायालय पेश कर जेल दाखिल कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी के नाम अंशु शर्मा और विवेक देवांगन है।
क्या था मामला…
प्रार्थी योगेश कुमार पिता श्याम सुन्दर पटेल निवासी बुढ़नपुर थाना नगरदा जिला सक्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पोल्ट्री फार्म चलाता है। जो अपने स्वयं के पिकअप से सोमवार को मुर्गा लेने के लिए अपने हेल्पर रामकिशन के साथ ग्राम महुदा थाना चांपा पहुंचा था। सुबह 4 बजे द्वारिका प्रसाद के पोल्ट्री फार्म ग्राम महुदा पहुंचे। जहां पोल्ट्री फार्म बंद था, तब यह अपने पिकअप को चांपा रोड किनारे द्वारिका प्रसाद के पोल्ट्री फार्म के पास महुदा में खड़ी करके सो गए थे। करीबन 4.30 बजे तीन बाइक में सवार 6-7 व्यक्ति आए और पिकअप का दरवाजा को खोलकर रामकिशन को डंडा से मारपीट करने लगे व डरा धमका कर पिकअप को चलाते हुए ले जा रहा था। अन्य लोग रामकिशन को मोटर सायकल में बिठाकर कुदरी बैराज तरफ लेकर केराझरिया के पास नदी किनारे ले गए। उनसे डंडा से मारपीट कर प्रार्थी के मोबाईल को ले लिए और मोबाईल की पासवर्ड एवं बैंक बैलेंस बताने बोले तो प्रार्थी अपना मोबाईल का पासवर्ड और बैंक बैलेंस को नहीं बता रहा था। तब उसे मारपीट करने पर प्रार्थी डर कर अपने मोबाईल नंबर की पासवर्ड व बैंक बैलेंस को बताया तो आरोपियों के द्वारा 70 हजार अपने में ट्रांसफर कराए व और पैसे की मांग करते हुए मारपीट करने लगे तब प्रार्थी फोन कर अपने साथी के मोबाईल नंबर से आरोपियों के मोबाईल नंबर पर दो बार 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। आरोपियों के द्वारा मारपीट कर प्रार्थी से एक लाख दस हजार रुपए ट्रांसफर कराए और पिकप को लूटपाट कर डकैती कुदरी बैराज के पास लेकर छोड़ दिए। आरोपियाें ने केराझरिया के पास छोड़कर प्रार्थी के मोबाईल को लेकर भाग गए।
पकड़े गए आरोपी मोनू उर्फ प्रशांत चौहान पिता कुश चौहान 23 पता संजयनगर चांपा, मुकेश कर्ष पिता जीवराखन कर्ष 23 पता संजय नगर चांपा, राजू चौहान पिता लखन चौहान 32 पता लछनपुर जांजगीर एवं प्रलय प्रधान पिता राधेश्याम प्रधान 34 पता संजय नगर थाना चांपा को न्यायालय पेश किया जहां उन्हें लगभग 10 वर्ष की सजा देकर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here