IPS संजीव शुक्ला बने रायपुर के फर्स्ट पुलिस कमिश्नर, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…

0
317

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को लागू करते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने बिलासपुर रेंज के आईजी IPS संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है।

इस फैसले के साथ ही रायपुर पुलिस व्यवस्था में नया अध्याय शुरू हो गया है। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने की दिशा में यह कदम अहम माना जा रहा है।

सरकार ने इस नियुक्ति के साथ-साथ अन्य पुलिस अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की है। संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिनमें रायपुर कमिश्नरेट के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, कमिश्नरेट सिस्टम से अपराध नियंत्रण, त्वरित निर्णय और प्रशासनिक अधिकारों में तेजी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here