
चांपा। वसंत पंचमी के अवसर पर आर्या पब्लिक स्कूल सोझी घाट चांपा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आर्या पब्लिक स्कूल चांपा के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने विद्या की देवी मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात शिक्षकों ने बच्चों को विद्या की देवी मां सरस्वती के बारे में बताया। वहीं स्कूल के छोटे छोटे बच्चों में मां सरस्वती और शिक्षकों के मध्य अनेक कार्यक्रम आयोजित कर वसंत पंचमी पर्व की शोभा बढ़ाई। अंत में स्कूल के शिक्षक एवं बच्चों को मिष्ठान का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

