युवती के शव के साथ चक्का जाम, कीचड़ में सनी मिली थी अर्धनग्न लाश, हत्या का आरोप; आरोपियों को फांसी देने की मांग

0
174

जांजगीर-चांपा। जिले में अर्धनग्न हालत में मिले युवती के शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद ग्रामीण मान गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी। जिसके बाद ग्रामीण हटे।

कीचड़ में सना, संदिग्ध मिला था शव

दरअसल, ग्राम पीपरा की रहने वाली पूजा महंत (21 साल) का शव मंगलवार (27 जनवरी) सुबह करीब 9:30 बजे खेत में कीचड़ से सना हुआ और अर्धनग्न अवस्था में मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एफएसएल (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी साफ

पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। हालांकि, मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आखिरी बार फोन पर किसी से बात करते दिखी थी। मृतिका पूजा महंत सोमवार रात करीब 8 बजे पास के किरीत गांव में अपनी सहेलियों और अन्य लोगों के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम देखने गई थी। वह रात करीब 12 बजे घर लौटी थी, जिसके बाद वह घर से गायब हो गई। सुबह करीब 4:30 बजे वह सीसीटीवी कैमरे में फोन पर किसी से बात करते हुए दिखाई दी थी। इसके बाद ही उसका शव खेत में मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here