नवागढ़ में घटित युवती की अंधे कत्ल के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

0
130

जांजगीर चांपा/नवागढ़। पुलिस को प्राप्त सूचना पर ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान एक 22 वर्षीय युवती निवासी ग्राम किरीत के रूप में की गई। प्रकरण में थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया।

आरोपी के कथन अनुसार मृतिका को प्रेम प्रसंग के चलते खेत में धक्का देकर उसकी हत्या की गई तथा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया। धारा 103(1), 249, 238 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28 वर्ष) जो घटना कारीत कर अपने सकुनत से फरार हो गया था जिसे पटना बैकुंठपुर जिला कोरिया से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर, मेमोरण्डम कथन के आधार पर मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। इसके साथ ही सहयोग करने वाले अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा (32 वर्ष) एवं केशव चंद्रा (34 वर्ष) को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

01. मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 28 वर्ष

02. लव प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 32 वर्ष

03. केशव चंद्रा पिता जवाहरलाल चंद्रा उम्र 34 वर्ष सभी निवासी बरगांव थाना नवागढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here