कलेक्टर साहब जांच करवाए..हो रहा लाखों का वारा न्यारा…नपा चांपा में निविदा का काम सम्हालने वाला बाबू ही कर रहा प्लेसमेंट कर्मचारियों से खिलवाड़…किसी भी जानकारी को रखता है दबाकर…कहता है आरटीआई लगाओ या अधिकारी से मिलो…कलेक्टर साहब जानकारी तो दिलवा दीजिए…

0
171

वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा पहुंचने पर एक दूसरे अधिकारी कर्मचारी से जानकारी लेने के लिए कहते हुए जानकारी ना दे पाना बड़े सन्देह को जन्म दे रहा है। वहीं गुरुवार को साफ सफाई कर्मचारी अपनी मासिक वेतन को लेकर चांपा सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्होंने भी उनको ठेकेदार का रास्ता दिखा दिया।

निविदा खत्म, फिर भी ले रहे काम, बाबू दबाए बैठा फाइल…

साफ सफाई कर्मचारी गुरुवार की सुबह अपने वेतन को लेकर नगर पालिका परिषद चांपा पहुंचे, जब वे सीएमओ से मिलने इनके कमरे में पहुंचे तो कई बाते हुई लेकिन कुछ बातों से नाराज सीएमओ ने उन्हें कह दिया कि ठेकेदार के अंदर काम करते हो उनके पास जाओ, जिस पर वे कार्यालय से बाहर आ गए। समस्या तो तब शुरू हुई जब उन्हें पता चला कि निविदा खत्म हो गया है उसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी समेत जनप्रतिनिधि, ठेकेदार सभी सफाई कर्मचारियों का फायदा उठाने आतुर है। वहीं जब पालिका के नियमित कर्मचारी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा निविदा खत्म हो गया है, फाइल वहां का बाबू चलाया है उसे ही पूरी जानकारी है। लेकिन वो बाबू निविदा की सारी फाइल दबाए बैठा है कहीं जानकारी देते ही मामला गड़बड़ा ना जाएं

क्यों नहीं दे रहे जानकारी, आखिर निविदा का क्या है मामला, कही बड़ा घोटाला तो नहीं…

कुछ दिनों से निविदा को लेकर नगर के माहौल गरमाया हुआ है। बंद कमरे में निविदा देना किसी को ना गवार गुजरी, जिसके कारण शायद जिले के कलेक्टर तक शिकायत भी पहुंच गई। अब बंद कमरे में हुए निविदा का मामला शायद जिले के कलेक्टर ही बता पाए। क्योंकि नगर पालिका पहुंचने पर एक एक लिफाफे की जानकारी सीएमओ देंगे नहीं फिर से कलेक्टर से मिलने हिदायत देंगे।

बहरहाल आम जनता और पत्रकार को नगर पालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी से किसी भी जानकारी की उम्मीद कम रख सीधे जिले के कलेक्टर से जानकारी लेनी चाहिए, ऐसा आए दिन सुनने को मिल जाता है। क्या जिले के कलेक्टर नगर पालिका के इस मामले पर कुछ जानकारी देंगे या फिर इस मामले को भी बिना जानकारी दिए दबा दिया जाएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here