
वासु सोनी चांपा। शाम करीबन 4 बजे के आसपास बाइक सवार व्यक्ति ने अपनी बाइक पुल के उपर खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना चांपा थाने को दी गई। चांपा थाने द्वारा मृतक व्यक्ति की जांच शुरू की गई। पुल से कुदने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे चांपा थाने के स्टाफ के द्वारा शवगृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार पंकज नहरेल उम्र 38 वर्ष, पिता प्रताप सिंह नहरेल, पुरानी बस्ती, वार्ड नं. 08 मरवाही, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है। व्यक्ति ने किस कारण नदी में कुदकर जान दी, पुलिस उसकी जांच कर रही है।

