
वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा में कुछ काम हो या ना हो समय पर वेतन मिल जाए तो मजे ही मजे है। वहीं ऐसे अधिकारियों की चांपा नगर पालिका में बहुत ही मजे है। किसी काम की जानकारी लेने जाओ तो सीएमओ साहब कहते हैं कि अभी बिजी हूं बाद में आना? नगर पालिका परिषद चांपा के सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी दिनभर व्यस्त रहकर आखिर काम क्या करते हैं कि उनके पास पत्रकार को जानकारी देने समय ही नहीं रहता। वहीं जब कोई अन्य व्यक्ति कोई शील्डनुमा सम्मान देने आए तो बीच में ही काम रोककर फोटो खिंचाना जरूरी हो जाता है। वहीं नगर पालिका परिषद चांपा में पदस्थ सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी जिले क्या राज्य के एकमात्र सीएमओ होंगे जो नगर पालिका की जानकारी लेने जिले के कलेक्टर से मिलने कहते है।
ताजा वाक्या यह है कि गुरूवार को नगर पालिका परिषद चांपा में साफ सफाई करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी वेतन संबंधित समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद चांपा पहुंचे थे। जिसकी जानकारी लेने पत्रकार भी पहुंचे, लेकिन अन्य कार्यों की जानकारी के लिए जब पत्रकार चांपा सीएमओ के कमरे में अनुमति के लिए पूछे तब सीएमओ ने कहा अभी बिजी हूं, इतना सुनते ही पत्रकार बाहर परिसर में खड़े हो गए। लेकिन तभी वहां विराट हिन्दू सम्मेलन चांपा के सदस्य पहुंचे और उन्होनंेे बिना किसी इजाजत के चांपा सीएमओ के कमरे में प्रवेश कर उन्हें विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजन का शील्ड प्रदान कर फोटो खिंचाए और चले गए। वहीं बाहर खड़े पत्रकार को यह समझ नहीं आया कि अगर किसी अधिकारी के कमरे में जाने की इजाजत लेने पर अभी बिजी हूं जवाब मिले और वहीं अन्य लोग बिना इजाजत के अंदर चले जाए तो फिर पत्रकार को समझने समय नहीं लगता कि नौकरशाही में इजाजत नहीं बल्कि दबंगई से कमरे में जाने पर ही उचित इज्जत और जानकारी मिलेेगी? फिलहाल चांपा सीएमओ से जानकारी लेने अब कलेक्टर से अनुमति लेनी पड़ेगी या फिर नगर पालिका परिषद की हर छोटी बड़ी समस्या के लिए सीधे जिले के कलेक्टर के पास पहुंचना पडे़गा।

