
वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के इन दिनों निविदा पर कुछ ज्यादा ही जोर दिया जा रहा है। कहीं कमिशन का खेल तो नहीं? वहीं निविदा में साफ सफाई भी सम्मिलित है। प्लेसमेंट कर्मचारियों को निविदा के माध्यम से ठेकेदार द्वारा ही वेतन का भुगतान होता है। लेकिन बीते 2-3 माह से साफ सफाई वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों का भुगतान नहीं हुआ है। जिसके चलते वे सभी नगर पालिका परिषद चांपा सीएमओ एवं मिलने पहुंचे थे। लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। वहीं जिस ठेकेदार के अंदर वे सभी कार्य कर रहे थे उसका भी ठेका नवंबर माह में समाप्त हो गया है। जिसके चलते ठेकेदार भी उन्हें भुगतान नहीं कर रहा। अब बीते 2 से 3 महीने का भुगतान उन्हें कैसे होगा ये असमंजस की स्थिति है। वहीं निविदा में भी घालमेल की बांटे सामने आ रही है। जिसके कारण नई निविदा भी नहीं हो रही है। अब साफ सफाई कर्मचारियों को उनके किए गए कार्य का भुगतान कब होगा या उन्हें भी जिले के कलेक्टर के पास जाने हिदायत मिलेगी।
अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार की लापरवाही?
जब निविदा समाप्त हो गया है तब भी उनके द्वारा कार्य क्यों लिया गया। ये सोच का विषय है, वहीं जब बिना निविदा के साफ सफाई कर्मचारियों से कार्य ले लिया गया है तो उनका भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार साफ सफाई कर्मचारियों के मेहनत की कमाई नहीं देना चाह रहे है। जिसके चलते सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारियों और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।
बहरहाल अब देखना यह है कि आखिर 2 से 3 महीने बीत जाने के बाद जिन साफ सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है उन्हें वेतन के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा, या उन्हें भी जिले के कलेक्टर से मिलकर रास्ता पूछना पड़ेगा?

