
वासु सोनी चांपा। आर्या पब्लिक स्कुल चाम्पा मे 77 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां भारत माता के तैलचित्र पर फूल और माल्यार्पण कर स्कुल के संचालक रुपनारायण सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण पश्चात स्कूल संचालक ने अपने व्यक्तय में कहा कि आज हम अपने देश के इतिहास में एक बहुत ही खास दिन गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज ही के दिन, 26 जनवरी, 1950 को हमारा देश भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बना था। इस दिन हमें अपना संविधान मिला, जो एक बड़ी नियम पुस्तिका की तरह है जो यह बताता है कि हमारे देश को कैसे चलाना चाहिए।
संविधान एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है क्योंकि यह हमें भारत के नागरिक के रूप में हमारे मौलिक अधिकार देता है। यह हमें बताता है कि हमारा धर्म, जाति या भाषा कोई भी हो, हम सभी समान हैं। यह याद करने का दिन है कि एक राष्ट्र के रूप में हम कितना आगे आ गए हैं और उन लोगों का सम्मान करने का दिन है जिन्होंने हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और इस दिन को संभव बनाया।
तत्पश्चात सभी क्लास के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अनेकता में एकता, भारत की विशेषता का सन्देश देते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हुए प्रसाद वितरण किया गया

