पिकअप चालक ने नगर में मचाया कोहराम, करीबन 13 लोगों को लिया चपेट में…कोई भी नहीं पहुंचा चांपा थाने…

0
143

वासु सोनी चांपा। नगर में सुबह से ही पिकअप चालक ने कोहराम मचा रखा है लेकिन इसकी सूचना चांपा थाने नहीं पहुंच पाई। वहीं। पिकअप चालक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है तो वहीं अभी तक किसी ने भी इसकी सूचना चांपा थाने में नहीं दी है। अब देखना यह है कि इस घटना की जानकारी पुलिस तक कब पहुंचती है या मामले को बाहर ही निपटा दिया जाएगा।

आपको बता दें कि चांपा नगर में सुबह करीब 9 बजे के आसपास थाना चौक के पास मुख्यमार्ग से थाना होते हुए कदम चौक की ओर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सबसे पहले एक व्यक्ति को टक्कर मार दी तो वहीं कुछ दूर में दो महिला को भी टक्कर मार दिया। वही नगर के नागरिकों ने बताया कि उस पिकअप चालक ने नगर में लगभग 10 से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया है। सभी पीड़ित अपना इलाज करवाने खुद ही हॉस्पिटल पहुंचे है।

फिलहाल पिकअप वाहन और उसके चालक में बारे में किसी ने भी थाने पहुंच कर सूचना या अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया है। अब देखना यह है चांपा पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here