

चांपा। शहर के गौरव पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चारपहिया वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक के हाथ में चोट आई है, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। वहीं दूसरी ओर, लूना सवार युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे तत्काल उपचार के लिए NKH अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान आकाश केशरवानी (उम्र 21 वर्ष), निवासी शंकर नगर, चांपा के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

