वासु सोनी चांपा। नगर के गौरव पथ मार्ग में बना नायाब डिवाइडर लगातार मौत का कारण बन रहा है। जिले के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई ना हो पाना नगर के लिए शर्मनाक साबित हो रहा है। नगर के लोग जानना चाह रहे कि ऐसा खतरनाक गौरव पथ और उस पर ऐसा नायाब डिवाइडर किस ठेकेदार के द्वारा निर्मित किया गया है। आखिर इसकी जांच क्यों नहीं हो पा रही है। गौरव पथ मार्ग और डिवाइडर को बनाने वाले अधिकारी, कर्मचारी ओर ठेकेदार पर छत्तीसगढ़ शासन इतना मेहरबान क्यों है? आखिर कितने रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया होगा, जिसके कारण ऐसा खतरनाक गौरव पथ मार्ग और ऐसा नायाब डिवाइडर बनाया गया है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारी कुंभकर्णीय नींद में सोए हुए है। कम से कम उन्हें गौरव पथ मार्ग और डिवाइडर से मिले कमिशन और चढ़ावे का ध्यान रखना चाहिए तब फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता?

