बिहान खबर विशेष : कोई फर्क नहीं पड़ता….आपस में बांट लो निविदा…

0
27

वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा में निविदा को लेकर निविदावार लगातार जारी है बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ता। लगातार सोशल मीडिया में समाचार प्रकाशन संबंधित जानकारी के बाद भी जिले के उच्च अधिकारियों इस पर कोई कार्रवाई नहीं का पा रहे है साथ ही इसकी जानकारी सार्वजनिक भी नहीं हो पा रही है। जिससे नगर की जनता यही कह रही है कि कोई फर्क नहीं पड़ता। नगर पालिका परिषद चांपा में बंद कमरे में निविदा का खेल चलना और अपने चहेतो को लाभ पहुंचाने संबंधित जानकारी से नगर में विशेष माहौल निर्मित हो रहा है लेकिन किसी भी अधिकारी को संज्ञान लेना उचित नहीं लग रहा, वहीं लोगों की जुबान पर यही बात आ रही है कि किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। कितनी भी शिकायत कर लो जानकारी किसी से भी मिलने की उम्मीद नहीं क्योंकि किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here