यादव की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में यादव समाज 26 फरवरी को सौंपेगा ज्ञापन… अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा आया सामने…. प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को देंगे ज्ञापन….

0
36

बिहान खबर डेस्क। उत्तर प्रदेश की एक फिल्म कंपनी द्वारा यादव की लव स्टोरी नामक विवादास्पद फिल्म बनाए जाने का विरोध पूरे देश मे हो रहा है इसी तारतम्य में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जिला जांजगीर चांपा एवं यादव समाज के सभी संगठन प्रतिनिधियो द्वारा आगामी 26 फरवरी 2026 प्रातः11:00 बजे जिला जांजगीर चांपा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर फिल्म यादव की लव स्टोरी फिल्म को बैन लगाने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौपा जाएगा इस संबंध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष गिरधारी यादव ने बताया कि तथा कथित षड्यंत्रकारी वर्ग द्वारा यादव समाज को जातिगत रूप से अपमानित करने के ध्येय से यादव की लव स्टोरी नामक फिल्म बनाई गई है जो पूर्ण रूप से जातिगत भावना को आहत करने वाला है श्री यादव ने कहा कि फिल्म बनाने वाले ने अपने वर्ग जाति के नाम पर फिल्म क्यों नहीं बना डाली इस तरह से यादव जाति को टारगेट कर उसे अपमानित करने की साजिश की जा रही है जिसे यादव समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here