
चांपा। थाना चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को 6.874 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है, जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,43,700/ आंकी गई है। थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन चांपा के ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया। सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के समक्ष गवाहों की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद कर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

