अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन के मामले में थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 हाइवा वाहन जप्त, हाइवा वाहन चालक/मालिकों के विरुद्ध धारा गौण खनिज अधिनयम के तहत की गई कार्रवाई

0
13

अकलतरा। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अकलतरा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। अकलतरा पुलिस द्वारा बीते देर रात्रि हाइवे रोड पर दबिश देकर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रेत से भरे 14 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। उपरोक्त हाईवा वाहनों को मौके पर जप्त किया गया है, प्रकरण में संबंधित वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here