हत्या के मामले मे फरार चल रहे 02 आरोपी एवं 01 के विधि से संघर्षरत अपचारी बालक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू, खुन लगे कपडे एवं मोबाईल बरामद

0
80

नाम आरोपी –

1 करन कुर्रे पिता टीकाराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष 6 माह साल साकिन भखराभाठा धरदेई

2.अनिरूद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे पिता प्रेमलाल कुर्रे उम्र 21 वर्ष साकिन भखराभाठा धरदेई

शिवरीनारायण। मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ जो शिवरीनारायण मेला देख कर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था कि अज्ञात लोगो के द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर पुरेना तालाब में फेक दिया है, जिसकी सूचना पर 11 फरवरी 2026 को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंच हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

मामले मे आरोपी करन कुर्रे, अनिरूद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे एवं एक विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा। जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को चाकू से ताबडतोड हमला कर हत्या करना एवं लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here