
चांपा। नवरात्रि पर्व के दौरान कानून/सुरक्षा -व्यवस्था ड्यूटी बनाए रखने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग/रात्रि गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में थाना चांपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चांपा के बरपाली चौक के पास घेराबंदी कर एक ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 NH 7770 के साथ चार संदिग्धों को पकड़ा। सूचना के अनुसार, संदिग्ध हथियार दिखाकर आने – जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो बड़े धारदार चाकू, कार के अंदर छिपाकर रखी लोहे की रॉड, बड़ा पेचकस, जूट का बोरा एवं तार बरामद कर जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
लिहास अली, पिता सत्तार अली, उम्र 24 वर्ष, निवासी फरहदा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, मुकेश यादव, पिता विश्राम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर, शबान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 26 वर्ष, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर, साबीर खान, पिता मनसूद खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी चिल्हाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर
आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से चोरी एवं नकबजनी सहित अन्य अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है। मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 553/26, धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


