कितना भी समाचार लग जाए कार्रवाई नहीं करेंगे, ना जानकारी सार्वजनिक करेंगे? जांजगीर चांपा जीएसटी विभाग का मनमानी रवैया…

0
18

वासु सोनी चांपा। जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में है। वहीं नगर में जीएसटी से संबंधित कार्यों की जांच किस स्तर पर हो रही है, इसकी भी जानकारी विभाग को नहीं है? जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी नगर और जिले के व्यापारिक संस्थानों की जांच उचित रूप नहीं कर पा रहे है। वही जीएसटी के अधिकारी कर्मचारी द्वारा जीएसटी नियमों के अनुरूप कार्य करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। दूसरी ओर जीएसटी विभाग के काम नहीं करने वाले अधिकारी और कर्मचारी की लिस्ट आने पर तबादलों का दौर शुरू हो जाता है। कुछ लोगों को यह भी कहते सुना जा सकता है कि जिले और नगर में जितनी व्यापारिक संस्थान जीएसटी लिए है और जो जीएसटी नहीं लिए है, उनकी उचित नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हो चुके है तो दूसरी ओर कार्रवाई नहीं होने से राजस्व की हानि भी हो रही है।

बहरहाल अब देखना यह है कि जीएसटी विभाग कार्रवाई कर पाता है या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार विभागीय कर्मचारियों द्वारा व्यवसायियों से सांठगांठ कर उचित जांच नहीं की जाती, जिसके चलते जीएसटी की कार्रवाई लंबित नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here