आरपीएफ के संसाधनों की सुरक्षा भगवान भरोसे… आरपीएफ कर्मचारी की गाड़ी रेलवे कॉलोनी से चोरी, चांपा पुलिस जुटी जांच में, रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों की सुरक्षा में सेंध…  

0
17

 

वासु सोनी चांपा। जिनके जिम्मे रेलवे के संसाधनों की सुरक्षा है उनके ही संसाधनों की चोरी हो जाए, तो उसकी सुरक्षा कौन करेगा? घटना रेलवे कॉलोनी की है। जहां कुछ दिन पूर्व आरपीएफ चांपा पोस्ट के एसआई की बाइक चोरी कर ली गई। साथ ही एक ही रात में अन्य लोगों की बाइक चोरी हुई। जिसकी रिपोर्ट चांपा थाने में दर्ज कराई गई है। चांपा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आपको बता दे कि 09 – 10 अक्टूबर की दरमियानी रात बिर्रा रोड में स्थित न्यू रेलवे कॉलोनी से रेलवे आरपीएफ पोस्ट के एसआई की बाइक चोरी कर ली गई। अब ऐसे में यह सोच का विषय है कि जिनके भरोसे रेलवे की सुरक्षा की जिम्मेदारी है उनके ही सामानों की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। वही उसी रात अन्य कई व्यक्तियों की बाइक भी चोरी हुई है। जिसकी रिपोर्ट चांपा थाने में दर्ज कराई गई है।

क्या सुरक्षित नहीं बिर्रा रोड स्थित रेलवे काॅलोनी? 

रेलवे आरपीएफ के भरोसे रेलवे सामानों की सुरक्षा को जिम्मेदारी है लेकिन आरपीएफ कर्मचारियों के सामानों की चोरी हो जाना रेलवे सुरक्षा कर रहे कर्मचारियों की स्थिति को प्रदर्शित कर रही है। आरपीएफ पोस्ट में पर्याप्त बल का नहीं होना रेलवे की सुरक्षा में संदेह उत्पन्न कर रहा है। सवाल यह भी उठता है कि रेलवे के संसाधनों की सुरक्षा करने वाला विभाग अपने ही संसाधनों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। आखिर रेलवे में किस चीज़ की कमी है जिसके चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

बहरहाल अब देखना यह है कि रेलवे आरपीएफ पोस्ट कर्मचारी अपनी बाइक ढूंढ पा रहे है या चांपा थाना बाइक की खोज उन्हें वापस कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here