बेलगाम खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, सिर्फ शिकायतों पर ही कार्रवाई, अधिकारियों को जनता से कोई सरोकार नहीं… कितनी ऐसी दुकानें जिले में जो चल रही बिना लाइसेंस सालों से… 

0
14

 

वासु सोनी चांपा। नगर के डोंगाघाट चौक स्थित सुजाता टी कंपनी में अचानक पड़े छापे से अन्य दुकानों में हड़कंप मच गया है लेकिन खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी कर्मचारी के अचानक जाग जाने से लोग सकते में है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विभाग के अधिकारी कर्मचारी अचानक छापा मारने पहुंच गए।

आपको बताते चले कि सुजाता टी कंपनी के नाम से कई सालों से अवैध सामग्री की बिक्री की जा रही थी, लेकिन यह ऐसी दुकान थी जो कई सालों से बिना लाइसेंस के अवैध रूप से समान बेच रही थी। जिसकी जानकारी जिले के अधिकारी कर्मचारी को थी ही नहीं। वही शिकायत पत्र के आधार पर साल 2026 में अचानक खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा छापा मार कर अवैध सामग्री जप्त कर कार्रवाई की गई।

क्या जिले के अधिकारी कर्मचारी को नहीं जानकारी? 

ऐसे मामलों में यह सोच का विषय है कि पढ़े लिखे अधिकारी कर्मचारी विभाग में किस प्रकार कार्य कर रहे है? कई सालों से विभाग ने नगर और जिले में जांच ही नहीं किया है? वहीं जिले में कलेक्टर से लेकर कई अन्य उच्च वर्ग के अधिकारी और कर्मचारी है लेकिन किसी के पास इतना समय नहीं की वे ऐसे दुकान या संस्थान की जांच कर सके। वही सुजाता टी कंपनी जैसे कई अन्य और कितनी दुकानें जिले और चांपा नगर में संचालित है जिसकी जानकारी किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को नहीं है।

बहरहाल जांजगीर चांपा जिले के अधिकारी कर्मचारी शायद ही इस विषय पर ध्यान दे सकें। वही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के पास अधिकारी कर्मचारी और समय की बहुतायत कमी बताई जाती है। जिससे यह प्रतीत होता है कि आने वाले समय में अधिकारी कर्मचारियों की यही स्थिति अवैध दुकान और संस्थानों को बढ़ावा दे सकती है। अब देखना यह है कि जिले के उच्च अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई कर पाते है या हर मामले में सिर्फ शिकायत का इंतजार रहेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here