
वासु सोनी चांपा। एक ओर देश में पैदा होने वाले बच्चे से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक का आधार कार्ड बनाना छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना है तो वहीं नगर पंचायत बम्हनीडीह परिसर में बैठा एक कर्मचारी जो या तो नियमित कर्मचारी है या फिर संविदा कर्मचारी है या फिर नगर पंचायत ने चॉइस सेंटर की आईडी देकर आम जनता का निराकरण करने बैठाया गया है लेकिन वो व्यक्ति नगर पंचायत पहुंच रहे लोगों को कलेक्टर के निर्देशों का हवाला देकर आम जनता को काम करने से मना कर दे रहा है। शायद वह व्यक्ति या तो आवश्यकता से अधिक काम करने का बीड़ा उठा लिया है या तो जिले के कलेक्टर ने नगर पंचायत परिसर के उक्त व्यक्ति को जानबूझकर आवश्यकता से अधिक काम दे दिया है जिसके चलते वह व्यक्ति बार बार आम जनता और नगर पंचायत पहुंचे लोगों को कलेक्टर के निर्देशों के हवाला देकर काम करने से मना कर दे रहा है।
बच्चे का नया आधार कार्ड बनवा दो कलेक्टर साहब…
जनपद पंचायत बम्हनीडीह जांजगीर चांपा जिले में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अब ऐसे में जिले के कलेक्टर अगर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो जिले के लिए बड़े दुर्भाग्य का विषय है। रेत खनन हो या क्राइम जिले का जनपद पंचायत बम्हनीडीह फायदेमंद साबित हो रहा है। जहां सिर्फ दिखावे के लिए शासकीय अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई करते नजर आ रहे है। वहीं नगर पंचायत के मामले में देखा जाए तो एक चॉइस सेंटर चलाने वाला व्यक्ति कलेक्टर के निर्देशों का हवाला देकर आम जनता को दूसरी जगह जाने मजबूर करता है। आखिर किसके संरक्षण में यह चॉइस सेंटर संचालक अपनी मनमानी करता नजर आ रहा है।
अन्य चॉइस सेंटर संचालक बना रहे नया आधार कार्ड?
नगर पंचायत बम्हनीडीह के एक व्यक्ति ने अपने बच्चे का नया आधार कार्ड बनाने नगर पंचायत बम्हनीडीह परिसर में संचालित चॉइस सेंटर संचालक को कहा तब उसका जवाब यह रहा कि अभी अपडेट का काम चल रहा है नया नहीं बनाऊंगा, वही कलेक्टर के निर्देशों की बातें भी उसके द्वारा कही जा रही है, जब अन्य चॉइस सेंटर संचालक नया आधार कार्ड बना रहे है तो नगर पंचायत बम्हनीडीह परिसर में संचालित चॉइस सेंटर संचालक को क्या दिक्कतें है। क्या उसे उसके मन के अनुसार कमाई नहीं मिल पा रही, जिसके कारण वह नगर की जनता को परेशान कर रहा है।
फोन में क्यों बात करूंगा?
जब इस विषय में एक पत्रकार ने अन्य व्यक्ति के मोबाइल के माध्यम से बात करनी चाही तब उसने कहा मै कई बात करूंगा। कहीं ना कहीं नगर पंचायत बम्हनीडीह परिसर में संचालित चॉइस सेंटर संचालक को देश के किसी उच्च अधिकारी या केंद्र के किसी बड़े मंत्री का संरक्षण प्राप्त है।
फिलहाल नगर पंचायत बम्हनीडीह की जनता का काम कब होगा? क्या कलेक्टर खुद काम करवाने पहुंचेंगे? क्या चॉइस सेंटर संचालक अपनी मनमर्जी करता रहेगा। अब देखना यह बाकी रहा कि कार्रवाई होगी या यह मामला भी ठंडे बस्ते में जाएगा?

