पत्थरबाज गैंग से कोटाडबरी वार्डवासी दहशत में, एक को बचाने कइयों ने लगाया फोन, होली मनी शांतिपूर्ण तरीके से…

0
120

वासु सोनी चांपा। जिले सहित नगर में होली का त्यौहार लगभग शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। वहीं कुछ एक मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा होली का महापर्व संपन्न कराया गया।
चांपा नगर में भी होलिका दहन के दिन उपद्रवी लोगों पर लगाम लगाने चांपा पुलिस द्वारा नगर के हर चौक चौराहों पर पुलिस की टीम भी तैनात की गई थी।
नगर के कोटाडबरी क्षेत्र में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा पूरे क्षेत्र में आतंक फैलाया गया। रात तकरीबन 1-2 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के दीवार को असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिया है। सूचना पर तत्काल पहुंचते हुए होलिका दहन के लिए पहुंचे कुछ लोगों द्वारा उक्त घटना अंजाम दिया गया। जिसकी पूछताछ चांपा पुलिस द्वारा शुरू की गई। वहीं आसपास लोगों ने यह भी बताया कि करीबन 40 से 50 बालिक और नाबालिक लड़कों ने पूरे कोटाडबरी क्षेत्र के आतंक मचा रखा है। वार्डवासियों के घरों में आधी रात पत्थर फेंकने सहित दरवाजा तोड़ने की जानकारी भी पुलिस से साझा की। हालांकि वार्ड के किसी भी व्यक्ति ने अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया है, लेकिन आधी रात 40 से 50 बालिक और नाबालिक लड़कों के दहशत ने कोटाडबरी क्षेत्र के लोगों की नींद बिगाड़ रखी थी।
प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सुरक्षा पर सवाल?
होलिका दहन की रात प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा की दीवाल तोड़ फोड़ की सूचना पर चांपा पुलिस कोटाडबरी पहुंची। जहां होलिका दहन को लेकर आपसी लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। जहां पीआईएल चांपा की ठेका सुरक्षा व्यवस्था के लोगों के साथ वार्ड के असामाजिक लोगो का झगड़ा शुरू हो गया। जिसकी जानकारी पीआईएल के सुरक्षा अधिकारी को होने के बाद भी कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई। जब पुलिसिया कार्रवाई करना ही नहीं था तो जानकारी दी ही क्यों? क्या पीआईएल प्रबंधन अपनी सुरक्षा को लेकर सक्रिय नहीं है। कहीं पीआईएल सुरक्षा प्रबंधन के द्वारा बड़ी चूक जानबूझकर की तो नहीं की जा रही है? ऐसे में कई सवाल है जिसका जवाब किसी बड़े अपराध की ओर इशारा कर रहा है।
आखिर कौन सा गैंग कर रहा वार्डवासियों को परेशान?
वार्ड के कुछ लोगों ने बताया कि कोटाडबरी क्षेत्र में दहशत फैलाने 40-50 लड़कों का गैंग है? इस गैंग में बालिक और नाबालिग दोनों सम्मिलित है। बीती रात भी वार्डवासियों के घरों में पथराव सहित तोड़ फोड़ किया गया है। आए दिन कोटाडबरी क्षेत्र में ऐसे असामाजिक तत्व लोगो को परेशान कर रहे है। जिससे लोगों में भय व्याप्त है।
पूछताछ के लिए लाए व्यक्ति को छुड़ाने के लिए पहुंचे कई, जैक भी लगाया?
बीती रात पीआईएल चांपा के दीवार तोड़फोड़ मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए चांपा थाने लाया तो गया लेकिन उसे बचाने कई राजनीतिक दल, अधिकारी कर्मचारी के कुछ खास समेत कई लोगों के फोन भी आए। आखिरकार आपसी राजीनामा के बाद मामले का पटाक्षेप कर दिया गया। वहीं एक व्यक्ति के लिए इतने लोगों की सिफारिश लाजवाब निकली। आखिर ऐसे मामले में दहशतगर्दी फैलाने वालों खुला संरक्षण मिलना, किसी बड़े खतरे की ओर संकेत पैदा कर रहा है।
फिलहाल होली का पर्व शांति के मनाया गया। अब देखना यह है कि आखिर वो कौन 40-50 बालिक नाबालिक हैं जो कोटाडबरी क्षेत्र में दहशत फैला रहे है, लोगों को पुलिसिया कार्रवाई का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस मामले में जिले के आला उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते है ये देखने वाली बात होगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here