
वासु सोनी चांपा। बरसों से चली आ रही कोसा कांसा कंचन नगरी की ख्याति को शायद अब ग्रहण लगने लगा है। आखिर कौन है वो शख्स जो चांपा नगर की इस ख्याति को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। क्या ऐसा कार्य कोई अधिकारी या कर्मचारी करना चाह रहा है?
आपको बता दें कि जांजगीर चांपा जिले सहित पूरे राज्य और देश भर में चांपा नगर को कोसा, कांसा, कंचन की नगरी के नाम से जाना और पहचाना जाता है। वहीं चांपा रेलवे स्टेशन में चांपा लैंड ऑफ कोसा सिल्क नाम से मूर्ति का अनावरण करने की तैयारी की जा रही है। नगर की जनता के बीच कौतूहल निर्मित हो चुका है कि आखिर कोसा कांसा कंचन की नगरी में सिर्फ चांपा लैंड ऑफ कोसा सिल्क नाम लिखे हुए मूर्ति नगर के मुख्य रेलवे स्टेशन में लगाने के पीछे किसकी मंशा होगी?
नगर की जनता के बीच चर्चा माहौल बना हुआ यह मूर्ति कहीं नगर की ख्याति को खत्म तो नहीं कर देगी? कांसा और कंचन की मूर्ति लगाने के पीछे राजनीति तो नहीं कि जा रही? शासकीय अधिकारी कर्मचारी नगर की ख्याति को बदलने की कोशिश तो नहीं कर रहे?

बहरहाल नगर की जनता सिर्फ यही सोच रही है कि किस अधिकारी कर्मचारी के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है या यह सोची समझी साजिश है। जिसके कारण रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने में चांपा लैंड ऑफ कोसा सिल्क की मूर्ति रखी गई है। चांपा लैंड ऑफ कोसा सिल्क नाम लिखी हुई मूर्ति आखिर किसके आदेश पर रखी गई। कई सवाल है जिसके जवाब का इंतजार नगर की जनता को है। वहीं कई व्हाट्सएप ग्रुप में भी इसका पोस्ट वायरल हो रहा है।

