चांपा तहसील परिसर में नवीन अधिवक्ता कक्ष का किया गया लोकार्पण..

0
29


वासु सोनी चांपा। तहसील अधिवक्ता संघ चांपा में नवनिर्मित अधिवक्ता कक्ष का लोकार्पण व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 01 श्रीमती नम्रता नोरगे के मुख्य आतिथ्य में एवं राजेश अग्रवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी जांजगीर चांपा, जीके गुजराल सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद, धीरेन्द्र बाजपेई डायरेक्टर डीबी वेंचर्स चांपा के विशिष्ट आतिथ्य में तहसील परिसर में लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 01 श्रीमती नम्रता नोरगे एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात नवीन अधिवक्ता कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 01 श्रीमती नम्रता नोरगे एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विशिष्ट अतिथियों ने संबोधित किया। नवीन अधिवक्ता कक्ष एवं नवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आमंत्रित अतिथियों के साथ उपस्थित नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चांपा तहसीलदार प्रशांत पटेल, नायब तहसीलदार श्री मार्बल, उप पंजीयक चांपा, तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष भीमन थवाईत, सचिव प्रहलाद राठौर, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल सहित सीनियर अधिवक्ता डीपी अग्रवाल, नरेशधर दीवान, महेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश देवांगन, महावीर प्रसाद सोनी, रामखिलावन यादव, मनोज जायसवाल, रामकुमार कछुवाहा, शिवकुमार तिवारी, योगेश दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता महावीर प्रसाद सोनी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here