
वासु सोनी चांपा। नगर के बीच बस्ती में हटवारा चौक के आगे शंभू दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उत्पन्न हो रही थी। धीरे धीरे उस चिंगारी ने आग का रूप धारण कर पूरे ट्रांसफार्मर को जला दिया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही रूह कांप जा रही थी। फिलहाल आग लग से किसी प्रकार की जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। वही ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद हो गई है। वही बिजली विभाग को जानकारी दे दी गई है।

