चलती XUV 700 बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे दिवंगत सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के पुत्र डॉ. विवेक रंजन महतो और साथी

0
43

कोरबा। कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव के पास एक बेहद खौफनाक हादसा होते-होते टला। ईश्वर की असीम अनुकंपा और ड्राइवर की सूझबूझ से तीन जिंदगियां सुरक्षित बच गईं।

0 क्या हुआ था हादसा?

दिवंगत सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के पुत्र व भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक रंजन महतो अपने साथियों के साथ महिंद्रा XUV 700 (CG 12 BM 9199) से सूरजपुर आश्रम की ओर जा रहे थे। कार पूरी रफ्तार में थी, तभी जेलगांव के पास ड्राइवर अजय सिंह को बोनट से चिंगारी निकलती दिखी।

0 देखते ही देखते स्वाहा हो गई कार

ड्राइवर ने तुरंत कार रोकी और डॉ. विवेक रंजन महतो समेत सभी लोग आनन-फानन में नीचे उतरे। उनके उतरते ही कार ने भीषण आग पकड़ ली और चंद मिनटों में ही चमचमाती लग्जरी कार धू-धू कर जलकर राख का ढेर हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

0 एनटीपीसी की लापरवाही, CSEB ने संभाला मोर्चा

हादसे के वक्त एनटीपीसी की फायर टीम को तत्काल सूचना दी गई, लेकिन वहां से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह खाक हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here