15 मई सुशासन तिहार के बाद शाम को आपातकालीन बैठक किसकी? नपा चांपा में आखिर इतनी इमरजेंसी बैठक क्यों बुलाई गई थी? कही कमीशन का मामला तो नहीं…

0
6

वासु सोनी चांपा। सुशासन तिहार खतम होते ही पालिका में ठेकेदारों की आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक किस विषय पर था यह तो कह पाना मुश्किल है लेकिन सूत्रों के अनुसार ठेकेदारों को कमीशन जल्द से जल्द जमा करने बैठक रखी गई थी। पहले भी हमने कई बार इस मुद्दे पर समाचार का प्रकाशन किया लेकिन बात आई गई कर दी जाती है। अधिकारी बिना कमीशन काम कैसे पूरा करवाएं, कुछ ने तो दबी जुबान यह भी कह डाला कि कम से कम 30 प्रतिशत कमीशन की मांग तो नहीं कर दी? शासकीय अधिकारी कर्मचारी के अनुसार अब ये सब बातें बताने लायक तो नहीं है? लेकिन ऊपर से बिना कमीशन विकास कार्यों के रुपए नहीं मिलने की गुन्जाईश बताई गई होगी? सम्भवतः बैठक में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ठेकेदारों के आपसी सामंजस्य से कमीशन की राशि जल्द से जल्द मिल जाने की हामी भरी होगी? जिसके कारण बैठक समाप्त कर विकास कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा रहा है?

हो सकती है या हो गई होगी वीडियो डिलीट? 

समाचार प्रकाशन के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 15 मई 2026 को शाम 4 से 7 बजे के दरम्यान नगर पालिका के अध्यक्ष कक्ष में हुई आपातकालीन बैठक की सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग भी हुई होगी, सम्भवतः बातें भी रिकॉर्ड हुई होगी, लेकिन ना ही वीडियो मिलेगा और ना ही ऑडियो? क्योंकि इन सब कमीशन संबंधित बातों से बचने नगर पालिका के सभी जिम्मेदार सीसीटीवी के खराब होने की बाते कहते नजर आएंगे?

बहरहाल अब देखना यह है कि कमीशन की बातें खुलकर सामने आएंगी या समाचारों में चल रहे शब्दों के अनुसार फिफ्टी फिफ्टी का हिसाब जमा दिया गया होगा? वहीं विकास का कार्य हो रहा या विनाश का कार्य, इसका जायजा नगर, जिले, राज्य सहित पूरे राष्ट्र की जनता खुद ही हनुमान धारा और नगर में शुरू होने वाले विकास से देख सकती है? फिलहाल विकास कार्य शुरू होने से पता चल जाएगा कि कमिशन उच्च स्तर तक पहुंच चुका है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here