वासु सोनी चांपा। बिना दस्तावेज के हनुमान धारा विकास कार्य के लिए आए लगभग 3 करोड़ का काम अधिकारियों ने इतनी जल्दबाजी में शुरू करा दिया। जबकि दस्तावेज कलेक्टर कार्यालय में ही रखा है? ठेकेदारों से कमीशन की लालच ऐसी की विकास के जगह विनाश शुरू करा दिया गया। सम्भवतः जिले के कलेक्टर और चांपा नगर पालिका के सीएमओ की सांठ गांठ के चलते हनुमान धारा विनाश की ओर आगे बढ़ रहा है। कमीशन की भूख ऐसी की बिना दस्तावेज के ही काम शुरू करा दिया। वही ठेकेदार द्वारा बिजली और पानी चोरी कर शासन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है लेकिन कमीशन की आड़ में दबे अधिकारी ये भूल गए है कि जनता का पैसा विकास के लिए ही शासन के पास आता है। वही भ्रष्ट अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर हनुमान धारा को विनाश की ओर धकेला रहे है।
शासन के काम में चोरी क्यों?
जिस ठेकेदार को काम मिला है वह भी इतने बड़े काम अकेले नहीं कर पा रहा है। जिसके लिए पेटी ठेकेदारों को किराए apr लगाया है। जिसके चलते भ्रष्टाचार और भी अधिक हो रहा है। वही नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बंद एसी कमरे में आनन्द उठा रहे है? उन्हें सिर्फ कमीशन का ही इंतजार है कि कब काम पूरा हो और कमीशन जल्दी आए। फिलहाल कुछ कमीशन पहले ही पहुंच चुका होगा लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों को इंतजार कहां रहता है? ठेकेदार की लापरवाही ऐसी की बिजली और पानी चोरी कर खुलेआम हनुमान धारा का विनाश लिख रहे है? वही उच्च अधिकारियों तक कमीशन पहुंचने के कारण वे भी बंद एसी कमरे में मजे ले रहे हैं।
बहरहाल जनता का पैसा इसी तरह से विकास की जगह विनाश किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण चांपा नगर के प्राकृतिक केंद्र हनुमान धारा में देखने को मिल जाएगा? अब देखना यह है कि विकास होगा या कमीशन बढ़ेगा?

