नगर के रामबांधा तालाब से खुलेआम पानी निकासी वाला गेट चोरी, कार्रवाई होगी या होगा कमीशन का इंतजार…

0
39


वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा का कारनामा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर हनुमान धारा सौंदर्यीकरण में कमीशनखोरी का मामला जिसके कारण विकास की जगह विनाश हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर नगर के एक मात्र सबसे बड़े रामबांधा तालाब के पानी निकासी वाले गेट का खुलेआम चोरी हो जाना नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही को उजागर करता है। आम जनजीवन को सहारा देने वाले राम बांधा तालाब में लोहे से बने भारी वजन गेट को जेसीबी के सहारे ही ले जाया गया होगा? बिना किसी संरक्षण के यह कार्य करना आम बात नहीं है? सार्वजनिक चीजों की चोरी होना अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही के खुला उदाहरण है। क्या नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी अपनी संपत्ति को ऐसे ही नुकसान पहुंचाते होंगे? आम जनता का यह सवाल जनजीवन को झकझोर देने वाला है? नगर की जनता कह रही है कि ऐसे लापरवाह नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारियों को तत्काल नौकरी से निकाल देना चाहिए? जिस जनता के लिए उन्हें ये नौकरी मिली है वे इनका दुरुपयोग करने बिल्कुल भी नहीं चूक रहे है।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि 27 मई को नगर पालिका के जेसीबी मशीन से किसी ठेकेदार ने यह कांड करवाया है? जिसकी जानकारी किसी को होने भी नहीं दी गई? सवाल यह उठ रहा है क्या इतने वजन के लोहे के गेट को चोरी कर बेच दिया गया होगा?
फिलहाल शाम के समय तालाब में उगे गधिया का निरीक्षण करने नपा के इंजीनियर अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने भी देखा कि पानी निकासी का गेट गायब है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। वो एक कहावत है शासकीय संपत्ति हमारी अपनी संपत्ति है इसका उपयोग करें, ये शब्द चोरों के लिए ही बना है? फिलहाल देखना यह है कि नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी की बंद आंखे आखिर कब खुलेगी या फिर इस मामले में भी कमीशन का इंतजार होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here