मूल पद और मूल स्थान पर भेजने नगर के नागरिक ने भेजा आवेदन छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को…

0
73

वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार, कार्य में लापरवाही और उनसे संबंधित अधिकारी ओर कर्मचारियों को मूल पद और मूल स्थान पर वापस भेजने नगर के एक नागरिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकाश शील को पत्र भेजा है।

आवेदक ने अपने आवेदन में लिखा है कि नगर पालिका परिषद चांपा में कार्य कर रहे कर्मचारियों को मूल पद और मूल स्थान पर वापस भेजने की कृपा करें। विगत कई वर्षों से जमे यह कर्मचारी जिम्मेदारीपूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे है। जिसकी जांच कर ऐसे कर्मचारियों को वापस अपने मूल पद और मूल स्थान पर वापस भेजकर चांपा नगर की जनता को राहत दिलाने का कार्य करें। वर्तमान में यहां कार्य कर रहे कर्मचारी स्थानीय होने का भरपूर फायदा उठाते नजर आ रहे है। साथ ही अन्य स्थानों से आए कर्मचारी समय का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते। जिससे नगर की जनता परेशान है। महोदय ऐसे कर्मचारियों को उनके मूल पद और मूल स्थान पर वापस भेज जनता को राहत पहुंचाएं।

कही कमीशन यहां भी तो नहीं पहुंचेगा?

एक ओर नगर के नागरिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद चांपा में काम कर रहे कर्मचारियों को मूल पद और मूल स्थान में वापस भेजने की मांग की है। वहीं ऐसे कर्मचारी जो वर्षों से नगर पालिका परिषद में जमे हुए है वे सभी अपनी मनमर्जी से काम कर रहे है। जिससे नगर को जनता सिर्फ परेशान हो रही है। यहां समय से नहीं आना, जल्दी चले जाना, खाने के लिए घर जाना और देरी से आना जैसे अनेक कारण है, लेकिन नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी द्वारा कमीशन वसूल कर देने वाले कर्मचारियों को बचाने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों को उनके गलत कार्यों को ना बताकर सही कार्यों की जानकारी देकर उन्हें बचाने पूरा प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल अब देखना यह है कि यहां कमीशन रंग लाएगी या किसी ईमानदार अधिकारी की मेहनत रंग लाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here